नगरी: कूलर ठीक से नहीं चलने पर बिस्तर से उठते समय सिर के बल गिरने से व्यक्ति की हुई मौत
Nagri, Dhamtari | Apr 29, 2026 धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम घुड़ावर निवासी लखन लाल वट्टी मंगलवार की रात कूलर ठीक से नहीं चलने पर अपने बिस्तर से उठ रहा था। तभी अचानक सिर के बल नीचे गिर जाने से वह बेहोश हो गया। जिसे इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।