आरा: चुनावी माहौल में पिता और पुत्र की गोली मारकर निर्मम हत्या, बेलघाट के समीप से बरामद हुआ दोनों का शव
Arrah, Bhojpur | Oct 31, 2025 चुनावी माहौल में पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट के समीप से दोनों के शव को बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के रहने वाले प्रमोद महतो और पुत्र प्रियांशु महतो के रूप में हुई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।