चूरू: एनएच 52 दूधवाखारा के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई 2 लाख 80 हजार रुपये की अफीम, 2 तस्कर गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 14, 2025 चूरू की दूधवाखारा पुलिस ने ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए एक कार से 2 लाख 80 हजार रुपए अनुमानित कीमत की अफीम जब्त कर 2 आरोपी तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह अफीम सीकर से पंजाब ले जाई जा रही थी। दूधवाखारा थानाधिकारी हंसराज गुर्जर ने सोमवार शाम को बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।