चूरू: एनएच 52 ढाढ़र बीहड़ के पास ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Apr 14, 2025 चूरू के एनएच 52 ढाढर गांव की बीहड़ के पास ट्रेक्टर की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। सदर थाना पुलिस ने सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सदर थाना की हैड कांस्टेबल धापी देवी ने शाम 7 बजे करीब बताया कि ढाढर निवासी दीपचंद जाट ने रिपोर्ट दी कि वह अपने 24 वर्षीय भतीजे विकास के साथ बाइक पर चूरू से गांव आ रहा था।