हुसैनगंज: रामपुर में चल रहे श्री मारुति नंदन महायज्ञ का शांतिपूर्ण तरीके से हुआ समापन,भक्तों की उमड़ी भीड़।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के रामपुर में चल रहे श्री मारुति नंदन महायज्ञ का शांतिपूर्ण तरीके से समापन हो गया। इस महायज्ञ में आसपास के गांव से पहुंचे हुए सैकड़ो भक्तगणों के द्वारा बढ़-चढ़कर महायज्ञ में भाग लिया गया। वही समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। वहीं पहुंचे हुए विद्वानों और पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ महायज्ञ का समापन हुआ।