हुसैनगंज: प्रखण्ड स्तर पर लोकसभा चुनाव को लेकर हुसैनगंज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कार्यालय में कोषांगों का किया गया गठन।
हुसैनगंज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कार्यालय में प्रखण्ड स्तर पर चुनाव को लेकर 11 कोषांगों का गठन किया गया है। नोडल पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे ने बताया कि EVM प्रबंधन कोषांग का गठन किया गया है। साथ ही कोषांग के सही ढंग से संचालन को लेकर 10 सहकर्मियों को शामिल किया गया है।