हुसैनगंज: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुसैनगंज से निकाला गया मशाल जुलूस, मतदाताओं को किया गया जागरूक।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के हुसैनगंज बाजार से आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया व मसाल जुलूस निकाला गया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व 25 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान करने की शपथ ली।