हुसैनगंज: जानलेवा हमला व मारपीट के मामले में खानपुर खैराटी के पीड़ित ने हुसैनगंज थाने में दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खानपुर खैराटी के रहने वाले अजहर अंसारी के द्वारा हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर अपने ऊपर जानलेवा हमला करने व 80 हजार रुपए छीनने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में उन्होंने अमन शर्मा, विशाल शर्मा, रोहित शर्मा, अभिषेक शर्मा, रमाकांत शर्मा, विष्णु शर्मा, रोहित कुमार, राहुल कुमार, चेतन शाह समेत अन्य लोगों पर FIR दर्ज हुआ।