मधेपुरा: जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी, 96 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तार, एक फरार
मधेपुरा जिले में मद्य निषेध विभाग की टीम ने बुधवार को सघन छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में अवैध चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान विभाग ने कुल 96 लीटर अवैध शराब जब्त की, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।