जहानाबाद: जहानाबाद गांधी मैदान में युवक की संदिग्ध मौत, पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान इलाके में 20 वर्षीय अंकित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के मामा ने पिता और सौतेली मां पर जबरन सलफास खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया और कहा कि कुछ वर्ष पहले मृतक की मां को भी पिता ने साजिश के तहत हत्या कर दिया था और फिर दूसरी शादी के बाद भांजे को भी सलफास की गोली दे दी।