लखनऊ के मोहनलालगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 89 अभियोगों में जब्त करीब 4200 लीटर कच्ची और देशी शराब को नष्ट कराया। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह न्यायालय के आदेशानुसार की गई।