बीसलपुर: एडीजी के निर्देश पर जिले में पुलिस ने शुरू किया वॉकथ्रू अभियान, जनता से स्थापित किया संवाद
एडीजी रमित शर्मा के निर्देश पर पीलीभीत में पुलिस ने वॉकथ्रू अभियान की शुरुआत की है इस अभियान के तहत रविवार को जिले भर में अलग-अलग स्थानों की पुलिस टीम ने जनता के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित किया इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता के अंदर सुरक्षा की भावना जागरूक करना है।