बीसलपुर: गांधी सभागार में डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की हुई बैठक, 14 परिवार होंगे लाभान्वित
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में हुई इस दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जिले की पांच तहसीलों से कुल 22 आवेदन आए थे जिनमें से 14 परिवारों को आर्थिक लाभ मिलने की स्वीकृति मिली है।