श्रीनगर: रानीबाङी गांव में चुलाई शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए बुजुर्ग ने थाना में दिया आवेदन
खोखा दक्षिण पंचायत के रानीबाङी गांव में घर के पङोस में देशी चुलाई शराब बेचने को लेकर बुजुर्ग नें मंगलवार को दस बजे थाना में आवेदन दिया है। बुजुर्ग गुरुदयाल महतो ने बताया कि मेरे घर के बगल में पडोसी देशी चुलाई शराब का बिक्री करता है। जिससे घर के बगल में हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा हुआ रहता है। असामाजिक तत्वों के कारण खासकर महिलाओं को परेशानी होता है।