कटोरिया: कटोरिया प्रखंड मुख्यालय में निम्नवर्गीय लिपिक के सेवानिवृत्ति पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित
Katoria, Banka | Mar 31, 2026 कटोरिया प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार शाम करीब 5 बजे निम्नवर्गीय लिपिक फणीभूषण मित्रा के सेवानिवृत्ति को लेकर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मौके पर बीडीओ देवाशीष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। इस दौरान सेवानिवृत्त निम्नवर्गीय लिपिक को फूल माला पहनाकर एवं उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गया।