फूलपुुर: जनसुनवाई में सुनी गई फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
प्रयागराज। सोमवार लगभग 01 बजे पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत एवं सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने संबंधित मामलों के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।