इटकी: जमीन कारोबारी को पुलिस ने किया कचहरी से
गिरफ्तार
Itki, Ranchi | Feb 22, 2024 सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने पांच साल से फरार जमीन माफिया आनंद महतो को कचहरी से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आनंद मेडिएशन के लिए सिविल कोर्ट जा रहा था। पुलिस को इसकी खबर मिली। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आनंद को गिरफ्तार किया। उस पर जमीन के एक मामले में एक करोड़ रुपए रंगदारी का केस सुखदेवनगर थाने में दर्ज था। पांच महीने से आरोपी फरार चल रहा था।