इटकी: राहे में भाजपा ने चलाया गांव चलो अभियान
Itki, Ranchi | Feb 20, 2024 भाजपा राहे मंडल अंतर्गत, अंबाझारिया पंचायत, बसंतपुर पंचायत और लोवाहातू पंचायत में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान चलाया। इसके तहत नौ साल में मोदी सरकार द्वारा की गई सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। यह योजनाएं आम लोगों तक कैसे पहुंचे इस संबंध में विस्तार से बताया गया।