इटकी: इटकी में 23 लाख रुपये से बनाई जाएगी सड़क, किया गया शिलान्यास
Itki, Ranchi | Feb 21, 2024 इटकी प्रखंड के झखराटोली स्थित लियाकत मास्टर के मकान से दोनतरिया तक पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि बलराम गोप और मुखिया रमेश महली ने संयुक्त रूप से किया। 1280 फीट लंबी सड़क का निर्माण जिला अनावद्ध निधि योजना के तहत 22.21 लाख रुपये से कराया जाएगा। सड़क के निर्माण कार्य का जिम्मा मो मुमताज को सौंपा गया है।