सिकंदराराऊ: मुगलगढ़ी के पास मैक्स लोडर ने बाइक सवार फेरी व्यापारी को मारी टक्कर, घायल होने पर ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
मुनीर निवासी मुजफ्फरनगर बाइक पर घरों में उपयोग होने वाले दैनिक सामान लेकर फेरी लगाने का कार्य करता हे। मुगल गली के पास दिल्ली-कानपुर हाईवे पर सिकंदराराऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद लोगों की भरी भीड़ मौके पर जमा हो गई। जिसने एंबुलेंस की सहायता से घायल को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराराऊ पहुंचाया।