रामगढ़: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15.39 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त
Ramgarh, Alwar | May 2, 2026 अलवर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना रामगढ़ ने शनिवार को सुबह 11 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15.39 ग्राम अवैध स्मैक, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है।