ग्वालियर गिर्द: कंपू की नेवल यूनिट में नौसेना दिवस मनाया गया, कलेक्टर बोलीं- कोस्टल गार्ड से हम सुरक्षित हैं
कंपू स्थित नेवल यूनिट में गुरुवार को नौसेना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में कलेक्टर रुचिका चौहान ब्रिगेडियर अनिल जेठालिया और कमांडर दीपक सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। देशभक्ति की भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. एनसीसी कैडेट द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गईं।जिसमें देशभक्ति नृत्य एवं अन्य कल्चरल प्रोग्राम शामिल थे।