शिवपुरी नगर: सावधान! कल रविवार को 8 घंटे तक थमेगी शिवपुरी की रफ्तार, मोबाइल-पावरबैंक आज ही कर लें चार्ज
अगर आप रविवार को देर तक सोने या घर के जरूरी डिजिटल काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो जरा संभल जाइए। शिवपुरी में बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे जरूरी मेंटेनेंस कार्य के चलते कल यानी 7 जून को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बड़े पैमाने पर बिजली कटौती होने जा रही है। ऐसे में उमस और गर्मी के बीच लोगों को कुछ घंटों की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।