मुरैना नगर: रानपुर वन रक्षक हत्याकांड: भाजपा नेता पवन तोमर गिरफ्तार, ASP का खुलासा, चालक फरार, रेत माफिया पर कसा शिकंजा
मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में रानपुर गांव के पास 8 अप्रैल को हुए वनरक्षक हरिकेश गुर्जर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी पवन तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। वह दिमनी मंडल का उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। इससे पहले एक आरोपी सोनू चौहान को यूपी से पकड़ा गया था। मुख्य आरोपी चालक विनोद माहौर अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।