शाहजहांपुर: सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंकुर यादव हादसे में शामिल कार को ट्रेस कर कब्जे में लिया
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के झंडा कलां रोड पर हुए सड़क हादसे में अंकुर यादव की मौत के मामले में सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान पुलिस ने हादसे में शामिल संदिग्ध कार को ट्रेस कर कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि हादसे के बाद अंकुर यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके विरोध में परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया था।