समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-751,
दिनांक:-11 जून 2026,
===================
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी, पूर्णिया की अध्यक्षता में वरीयधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारीयों एवं कार्यपालक अभियंता तथा कनीय अभियंता भवन और संबंधित अधिकारियों के साथ मॉडल विद्यालय और डिग्री महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन और बेहतर पठन-पाठन प्रारंभ करने को लेकर महानंदा सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि सरकार के सात निश्चय तीन के निश्चय संख्या चार "उन्नत शिक्षा, उज्जवल भविष्य के तहत पूर्णिया जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक"मॉडल विद्यालय" स्थापित किया गया है। जिसका उद्देश्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण समावेशी एवं नवाचार आधारित शिक्षा प्रदान करना सरकार का उद्देश्य है।
इसी प्रकार सात निश्चित तीन के चतुर्थ निश्चय "उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य"के अंतर्गत पूर्णिया जिले में कुल 06 प्रखंडों में नए महाविद्यालय की स्थापना की गई है। इसलिए उक्त महाविद्यालयों और मॉडल विद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन और डिग्री महाविद्यालयों में आगामी शैक्षणिक सत्र-2026-27
(01जुलाई 2026) से पठन
-पाठन प्रारंभ किया जाना है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित प्रधानाचार्य एवं वरीय पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता तथा कनीय अभियंता भवन प्रमंडल पूर्णिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी मॉडल विद्यालय और डिग्री महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन यथा विद्यार्थियों के बैठने के लिए बेंच डेस्क, फर्नीचर, उपस्कर तथा सभी आवश्यक व्यवस्था मॉडल विद्यालयों एवं डिग्री महाविद्यालयों में संबंधित प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक से समन्वय स्थापित कर जिला शिक्षा पदाधिकारी और संबंधित वरीय पदाधिकारी से बेहतर समन्वय बनाकर तय समय सीमा के अंदर पठन-पठान प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। साथी ही साथ पूर्णिया विश्वविद्यालय के निर्धारित शर्तों के अनुरूप क्रियान्वयन का शत-प्रतिशत अनुपालन करने और पर्यवेक्षण करने का निर्देश वरीय अधिकारियों को दिया गया।
डिग्री महाविद्यालय एवं मॉडल विद्यालय के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित सी०ओ० और डीसीएलआर तथा संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, विभागीय जांच एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया,जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारिगण उपस्थित थे और अनुमंडल तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारिगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 11, 2026