जशपुर: जशपुर में प्रमुख सचिव ने पंचायत कार्यों का किया निरीक्षण
प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने जिले के भ्रमण के दौरान बगीचा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम रायकेरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित 1.7 किमी लंबी सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ग्राम टटकेला में मनरेगा व डीएमएफ योजना से किए जा रहे ड्रैगन फ्रूट वृक्षारोपण का अवलोकन कर किसानों से फसल व आय की जानकारी ली।