सुल्तानगंज: श्रावणी मेला से पहले अजगैबीनाथ मंदिर घाट पर कटावरोधी कार्य शुरू, गोशाला और सीढ़ियों की सुरक्षा बढ़ी
श्रावणी मेला की तैयारियों के बीच अजगैबीनाथ मंदिर प्रबंधन ने गंगा किनारे मंदिर के उत्तर-पश्चिम हिस्से में कटावरोधी कार्य शुरू करा दिया है। गंगा के बढ़ते कटाव से मंदिर परिसर स्थित गोशाला और स्नान घाट की पक्की सीढ़ियों पर खतरा मंडरा रहा था, जिसे देखते हुए करीब 100 फीट क्षेत्र में जिओ बैग, खंजर और अन्य कटावरोधी सामग्री लगाई जा रही है। मंदिर के महंत प्रेमानंद गिर