बदायूं: कपरूआ गांव में महिला ने गांव के युवक समेत आधा दर्जन लोगों पर मारपीट और लाखों रुपए के जेवरात व अनाज की लूट का लगाया आरोप
Budaun, Budaun | Jun 27, 2026 बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के कपरूआ गांव की एक महिला ने गांव के ही एक युवक एवं उसके साथ आए आधा दर्जन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और सोने-चांदी के जेवरात व अनाज लूट ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।