हरनौत: चेरो थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, द्वारिका बीघा मोड़ के पास से2976बोतल विदेशी शराब के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
हरनौत के चेरो थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झारखंड से पटना ले जाई जा रही 1031.76 लीटर विदेशी शराब बरामद की तथा दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने शाम 6 बजे बताया कि बिहार मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण