मोहनलालगंज: घर में बना रखा था गांजे का ठिकाना, महिला को गिरफ्तार किया गया; 785 ग्राम गांजा बरामद
लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। करोरा गांव में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर फूलमती गौतम (36) को दबोचा। उसके घर से 161 छोटी और 2 बड़ी पुड़ियों में रखा कुल 785 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, महिला घर से ही गांजे की पुड़ियां बनाकर बेच रही थी।