जगदलपुर: शुक्रवार को कांग्रेस करेगी नगर निगम का घेराव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने दी प्रतिक्रिया
नगर निगम में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्षद दल शुक्रवार 18 जुलाई को नगर निगम कार्यालय का घेराव करेगी। इस विषय पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा कई बार नगर निगम और महापौर को नगर में आवारा पशुओं सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी गई थी।