हिलसा: महीनों से खराब बिजली ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर मखदुमपुर गांव के उपभोक्ताओं ने बिजली कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Hilsa, Nalanda | Sep 3, 2024 हिलसा प्रखंड क्षेत्र के अरपा पंचायत के मखदुमपुर गांव के सैकडो की संख्या में बिजली उपभोक्ता मंगलवार को पहुंचे बिजली कार्यालय। बिजली कार्यालय पर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारबाजी किया। उपभोक्ताओं ने बताया कि एक महीने से मखदुमपुर गांव में ट्रांसफार्मर खराब है जिसे बदलने हेतु कई बार शिकायत किया गया है। लेकिन अब तक कोई निदान नहीं निकला।