पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, भीड़ ने युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
पटना एयरपोर्ट पर एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़कर एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया। पुलिस फिलहाल युवक और कैफेटेरिया में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, लड़की की ओर से अभी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस मौखिक शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। एयरपोर्ट थानेदार सुनील