महागामा: शाहीचक रेल फाटक के पास ईंटों से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
ललमटिया -कहलगांव रेल लाइन पर बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहीचक रेल फाटक के नजदीक मंगलवार को ईट लदा एक ट्रैक्टर टोली दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह तो महज सहयोग था कि उस वक्त कोई रेल रैक नहीं आ रहा था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक ईट लगा तथा दूसरा खाली ट्राली ट्रैक्टर रेल लाइन पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।