शाहपुरा: घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूट का आरोप, पीड़ित परिवार ने लगाई सुरक्षा की गुहार
जबलपुर के गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला और घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। शिवाजी नगर मांडवा बस्ती निवासी दीपक साहू ने आरोप लगाया है कि बीते शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी पुरानी रंजिश को लेकर आकाश ठाकुर, एलिस राजपूत, रवि राजपूत और सिमारू राजपूत ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया।