चौपारण: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: सिंहरावा, काँटी और कोरियाडीह में अवैध महुआ शराब भट्ठियों पर छापेमारी
हजारीबाग:चौपारण थाना क्षेत्र के सिंहरावा, काँटी और कोरियाडीह गांव में पुलिस ने रविवार दोपहर छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की कई भट्ठियाँ नष्ट कीं। भारी मात्रा में जावा महुआ मौके पर नष्ट किया गया और तैयार महुआ शराब जब्त की गई। पुलिस ने संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है!