मरवाही: गुल्लीडाँड़ में महिला का शव फांसी के फंदे में लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
मरवाहीथाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले गुल्लीडाँड़ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 35वर्षीय अधेड़ महिला राजकुमारी मार्को का शव संदेहास्पद परिस्थितियों में फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतिका का शव जमीन पर बैठे हुए हालत में फंदे से लटका मिला, जिसके कारण इस मौत को लेकर सन्देह होने लगा