शिवहर: जिले में 25 मई को होगा मतदान, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक डाला जाएगा वोट: डीएम पंकज कुमार
शिवहर जिला में लोकसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. डीएम पंकज कुमार ने बताया है कि कल सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. उन्होंने बताया है कि सभी मतदान केंद्र पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दिया गया है. और लगातार वरीय पदाधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करते रहेंगे।