शिवहर: नवाब हाई स्कूल में शिवहर लोकसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ डीएम एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार थमने के साथ ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गई है. शहर के नवाब हाई स्कूल में लोकसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय ने संयुक्त ब्रीफिंग की है. इस दौरान बताया गया कि मतदान केंद्र पर मतदाता को कोई असुविधा नहीं हो इसका विशेष ध्यान दें. कल ईवीएम का वितरण किया जाएगा।