शिवहर: लोकसभा चुनाव को लेकर नवाब हाई स्कूल में डीएम व एसपी ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण, दिए कई दिशानिर्देश
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय ने आज नवाब हाई स्कूल में डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया है. उन्होंने बताया है कि 03 बजे से सभी मतदान कर्मी ईवीएम लेकर अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हो जाएंगे. कल सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान चलेगी. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का तगड़ा इंतजाम रहेगा।