शिवहर: नयागांव में बस पलटने से एक महिला की हुई मौत, घर में छाया मातम
श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के नयागांव में आज सुबह बस दुर्घटना हुई थी. जहां अनियंत्रित बस खेत में जाकर पलट गया था. जिसमें एक दर्जन लोग घायल हुए थे. जहां चार की हालत नाजुक थी. वही आज शाम में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई है. मृतक महिला के नाम पवित्री देवी है. जो मोतिहारी जिला के फेनहारा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के रहने वाली हैं।