शिवहर: कल से अगले 72 घंटा तक जिला के सभी पुलिसकर्मी को किया गया हाई अलर्ट, एसपी अनंत कुमार राय
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस अब पूरी तरह से हाई अलर्ट पर आ गया है. एसपी अनंत कुमार राय ने बताया है कि आज शिवहर जिला में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का दौर थम गया है. कल से अगले 72 घंटा तक जिला के सभी पुलिसकर्मी को हाई अलर्ट पर रखा गया है. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि जिला में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।