बक्सर: एमवी कॉलेज में आयोजित इग्नू परीक्षा केंद्र पर डेप्युटी रजिस्टार ने किया औचक निरीक्षण, नकल करते 5 निष्कासित
Buxar, Buxar | Jun 10, 2026 बक्सर महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय स्थित इग्नू परीक्षा केंद्र पर बुधवार को 3:00 बजे अपराह्न में इग्नू रीजनल सेंटर पटना के डेप्युटी रजिस्ट्रार जेपी ओझा ने औचक निरीक्षण किया। द्वितीय पाली में जांच के दौरान 5 परीक्षार्थी कदाचार करते पकड़े गए। केंद्र अधीक्षक डॉ. रास बिहारी शर्मा ने नियमों के तहत सभी को तत्काल परीक्षा से निष्कासित कर दिया।