हज़ारीबाग: हजारीबाग के तालाब में नहाने गए 9वीं के छात्र की डूबने से मौत
हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर भेलवाटांड़ स्थित तालाब में नहाने के दौरान 9वीं कक्षा के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने प्रथम