शिवपुरी: सिरसौद काली माता मेला संपन्न, अंतिम दिन उमड़ी भारी भीड़, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी की
शिवपुरी जिला के सिरसौद गांव में काली माता पर आयोजित चार दिवसीय मेला रविवार रात करीब 8 बजे संपन्न हो गया। मेले के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने पहले माता काली के दर्शन किए और उसके बाद मेले का आनंद लिया।अंतिम दिन विशेष रूप से महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही, जिन्होंने मेले में जमकर खरीदारी की।