कोटपूतली: कोटपूतली क्षेत्र में हीटवेव अलर्ट के बीच किसानों को दी गई गहरी जुताई की सलाह
Kotputli, Alwar | Apr 20, 2026
राजस्थान में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आगामी 3-4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसी बीच कोटपूतली-बहरोड़ जिले में रबी फसल कटाई के बाद कृषि विभाग ने किसानों से खेतों की गहरी जुताई करने की अपील की है। सहायक उप निदेशक डॉ. रामजीलाल यादव ने बताया कि कम से कम 9 इंच गहरी जुताई करने के लिए कहा है।