खिजरसराय: खिजरसराय में डीएनसी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
खिजरसराय बाजार स्थित श्री सूर्यतारा नर्सिंग होम में शनिवार को एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में डॉ. अनिता कुमारी के पास भर्ती कराया गया था, जहां डीएनसी के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान खिजरसराय प्रखंड के नौबतपुर गांव निवासी रणधीर कुमार की 30 वर्षीय पत्नी रंजू कुमारी के रूप में हुई है।