सांवेर: मांगलिया क्षेत्र में खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर तेंदुए का हमला
Sawer, Indore | Apr 4, 2026 सुल्लाखेड़ी निवासी 35 वर्षीय अर्जुन, पिता मांगीलाल, सुबह के समय अपने खेत में गुलाब के फूल तोड़ रहा था। तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।इस हमले में अर्जुन के हाथ और चेहरे पर गहरे नाखूनों के निशान आए हैं, जिसमें उसका हाथ ज्यादा घायल हुआ है।घटना के बाद आसपास के किसानों में दहशत का माहौल है।