वैर: वैर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, ओपन स्तरीय आयोजन के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं
Weir, Bharatpur | Jul 31, 2026 आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी (एसडीएम) आलोक सिंह (आईएएस) ने की। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, संस्था प्रधानों एवं संबंधित कर्मचारियों ने भाग लिया।